गर्भाशय निकालने के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 12:01

हिस्टरेक्टमी के बाद आपको करीब चार से छह हफ्ते सेक्स नहीं करने की सलाह दी जाती है। यह योनि पर घाव के ठीक होने और किसी तरह के योनिस्राव या रक्तस्राव को रोकने के लिए वक्त देगा। छह हफ्ते बाद भी यदि आप सेक्स के लिए खुद को तैयार नहीं पातीं तो चिंता की बात नहीं है- इसके लिए तैयार होने में हर महिला अलग-अलग समय लेती है।



हिस्टेरेक्टॉमी से ठीक होने में समय लगता है। ज्यादातर महिलाएं सर्जरी के एक से दो दिन बाद अस्पताल में रहती हैं। कुछ डॉक्टर आपकी सर्जरी के उसी दिन आपको घर भेज सकते हैं। कुछ महिलाएं अस्पताल में अधिक समय तक रहती हैं खास कर कि कैंसर के कारण हिस्टेरेक्टॉमी करने पर। आपका डॉक्टर आपके हिस्टरेक्टॉमी के बाद जितनी जल्दी हो सके उठकर घूमने के लिए कहेगा। इसमें खुद बाथरूम जाना शामिल है। हालांकि, आपको सर्जरी के बाद एक या दो दिनों के लिए कैथेटर नामक एक पतली ट्यूब के माध्यम से पेशाब करना पड़ सकता है। साथ ही आपको सामान्य गतिविधियों में वापस आने में लगने वाला समय सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करता है:

-पेट की सर्जरी को ठीक होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है।
-योनि, लैप्रोस्कोपिक या रोबोटिक सर्जरी को ठीक होने में तीन से चार सप्ताह लग सकते हैं।

बच्चेदानी निकलवाने के बाद डाइट-

1. ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो उपचार को बढ़ावा देते हैं

सर्जरी के बाद ऐसे खाद्य पदार्थों (fruits to eat after hysterectomy) को डाइट में शामिल करें जो कि आपको तेजी से रिकवरी करने में मदद करे। सर्जरी के बाद ताजे फलों और सब्जियों का खूब सेवन करें। ये रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं और आपके शरीर को कुछ खास न्यूट्रिएंट्स दे कर रिकवरी में मदद करते हैं। साथ ही भरपूर अनाज और फलियां लें। साबुत अनाज जैसे ओटमील, ब्राउन राइस, होल-व्हीट पास्ता और अनाज सभी उच्च फाइबर वाले बेहतरीन विकल्प हैं। काले, लाल और राजमा में उच्च मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसलिए आप इन्हें भी खा सकते हैं। पर ज्यादा मात्रा में ना खाएं नहीं तो गैस की समस्या भी हो सकती है।


2. प्रोटीन से भरपूर आहार लें

प्रोटीन से भरपूर आहार सर्जरी के बाद टिशूज की रिकवरी और घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही ये आपको वजन संतुलित रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आप दूध, दही, अंडा और पनीर खा सकते हैं।

3. कब्ज से बचने वाले आहार लें

सर्जरी के बाद कई लोगों को कब्ज की समस्या महसूस होती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर खान-पान रखना और कब्ज से बचाव में मदद कर सकता है। आहार में फाइबर जोड़ने के लिए ताजे फल और सब्जियां, साबुत दालें और अनाज जैसे ओट्स, क्विनोआ, बाजरा शामिल करें।

4. तरल पदार्थों का खूब सेवन करें

ब्लॉटिंग से बचाव के लिए तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। इससे सर्जरी के बाद बार-बार पेट फूलने की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप तरल पदार्थ के रूप में पहले तो खूप पीने पिएं। उसके बाद सूप, नारियल पानी, नीबू का रस, छाछ आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।


5. सोया उत्पादों को डाइट में शामिल करें

हिस्टेरेक्टॉमी के बाद प्रारंभिक मेनोपॉज के लक्षण महसूस हो सकता है जो कि एस्ट्रोजन की कमी के कारण होता है। ऐसे में सोया उत्पादों को शामिल करना मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इनमें फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं जो एस्ट्रोजन गुणों की नकल करते हैं और शरीर को ये संकेत देते हैं कि अभी भी शरीर एस्ट्रोजन बना पा रहा है।


6. बच्चेदानी निकालने के बाद इन चीजों से परहेज करें

बच्चेदानी निकालने के बाद उन चीजों से परहेज (foods to avoid after hysterectomy) करना चाहिए जो आपकी रिकवरी नें रूकावट डालते हैं। जैसे कि

- हाई फैट से भरपूर भोजन जो कि ट्रांस वसा और संतृप्त वसा से बना हो।
-प्रसंस्कृत और पैकेज्ड खाद्य पदार्थ।
- मैदा और उसके उत्पादों से बचें।
-उच्च चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से बचें।

7. गैस बनाने वाली इन चीजों को खाने से बचें

हिस्टरेक्टॉमी के बाद पेट में दर्द और सूजन बहुत दर्दनाक और परेशान करने वाली हो सकती है। इसलिए कोई भी ऐसी चीज ना खाएं जो कि गैस का कारण बने। इसके लिए उन खाद्य पदार्थों से दूर रहे जो कि गैस और बदहजमी का कारण बनते हैं। जैसे कि

-ब्रैसिका परिवार की सब्जियां जैसे गोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी
-मटर और बीन्स
-प्याज
-सूखे मेवे जैसे अंजीर और खुबानी
-चोकर
-कैफीन
-बीयर
-कोल्ड ड्रिंक

इन तमाम चीजों के अलावा ध्यान रखें कि सर्जरी के बाद चार से छह सप्ताह तक आपको भरपूर आराम करना चाहिए और भारी वस्तुओं को नहीं उठाना चाहिए। साथ ही आपको पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगता है यह आपकी सर्जरी और सर्जरी से पहले आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info